Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के दोनों वाइल्ड कार्ड एंट्री देने वाले कंटेस्टेंट आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) और एल्विश यादव (Elvish Yadav), दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि बिग बॉस के घर के बाहर ही एल्विश और आशिका के बीच अनबन चल रही थी। एल्विश यादव ने एक वीडियो में आशिका को न सिर्फ बॉडीशेम किया बल्कि उन्हें जमकर रोस्ट भी किया है। इस बीच अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में आशिका भाटिया, एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान से बात करते हुए आशिका कहती हैं कि हम दोनों एक दूसरे के टाइप हैं। आशिका का मानना है कि एल्विश और आशिका एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह सकते हैं।
‘इसके लिए तो घूंघट भी डाल लूं’
इस बीच आशिका भाटिया मजाक के मूड में होती हैं। एल्विश यादव बताते हैं कि कैसे उनके घर में औरतें घूंघट रखती हैं। जिसपर रिएक्ट करते हुए आशिका कहती हैं कि उनके लिए तो वह घूंघट भी रखने के लिए तैयार हैं। इस बीच एल्विश यादव शर्म से लाल हो जाते हैं। बेबिका ध्रुवे के बाद अब आशिका भी उनपर प्यार के डोरे डाल रही हैं। हालांकि आशिका इनमें से कोई भी बात सीरियस होकर नहीं बोल रही थीं। उनके अंदाज से साफ पता चल रहा था कि वह मजाक के मूड में हैं। अभिषेक भी एल्विश यादव के मजे ले लेते हैं।
