टीवी मसाला

Urfi Javed की अंडर आई सर्जरी ने चेहरे का किया बुरा हाल, एक्ट्रेस की तस्वीर देख डरे लोग

Urfi Javed Surgery: टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल एक्ट्रेस ने अंडर आई सर्जरी कराई थी, जिसके वजह से उन्हे चेहरा बिगड़ गया है।

Image

Urfi Javed की अंडर आई सर्जरी ने चेहरे का किया बुरा हाल, एक्ट्रेस की तस्वीर देख डरे लोग

Urfi Javed Surgery: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो उर्फी के जावेद के फैशन सेंस को पसंद करते हैं और कई ऐसे हैं जिन्हे उनके कपड़ों से नफरत है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद बर्बाद हुए चेहरा दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर उर्फी जावेद का ये चेहरा आखिरकार ऐसे कैसे हुआ।

Urfi Javed Under Eye Surgery

Urfi Javed Under Eye Surgery

हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उनका चेहरा बहुत ही ज्यादा अजीब और खराब लग रहा है। दरअसल उर्फी जावेद ने अंडर आई सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनका ये चेहरा बर्बाद हो गया है। एक्ट्रेस सभी को बताते हुए लिखती है कि मैं अपने डार्क सर्कल्स की वजह से खूब ट्रोल होती थी। इसी कारण मैंने अपने चेहरे पर अंडर आई फिलर करवाया था, लेकिन अब मेरा चेहरा खराब हो गया है। मेरी आंखों के नीचे वाला हिस्सा बहुत अलग दिख रहा है, अब इसे कोई ठीक नहीं कर सकता है। मैंने अपने साथ ऐसा क्यों किया। इस तस्वीर को पोस्ट कर उर्फी जावेद सुर्खियों में आ गई हैं, साथ उन्हें फैंस सर्जरी ना कराने की सलाह भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article