Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर और मनीषा रानी पर चढ़ा भूत, फुकरा इंसान ने पढ़ी हनुमान चालीसा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 21, 2023, 08:51 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर घर में एक नाटक की शुरुआत करती हैं, जिसमें वह अजीबो-गरीब हरकतें कर घरवालों को डराती हैं। बात में मनीषा रानी भी कुछ ऐसा ही करना शुरू कर देती हैं। जिसके बाद अभिषेक मल्हान हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में अविनाश सचदेव और एल्विश यादव के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिया ने घर में एक नाटक की शुरुआत की हैं, जिसमें वह अजीबो-गरीब हरकतें कर घरवालों को डराती हैं। वह इस तरह से बिहेव करती हैं कि उनके अंदर कोई भूतिया शक्ति आ गई है। वह समय-समय पर इस तरह की एक्टिंग करती हैं जिससे बाकी घरवाले काफी डर जाते हैं। वह घर में इतनी जोर से चिल्लाती है कि डर के मारे पूरा घर ही गार्डन एरिया में इकट्ठा हो जाता है। जिसके बाद जिसके बाद अभिषेक मल्हान हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। बाद में मनीषा रानी भी कुछ ऐसा ही करना शुरू कर देती हैं। वह डरावना मेकअप कर अभिषेक और एल्विश को डराने की कोशिश करती हैं। हालांकि बाद में दोनों ही मनीषा का झूठ पकड़ लेते हैं।

jiya shankar ghost prank on housemates

jiya shankar ghost prank on housemates

End of Feed