टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: साबुन वाला पानी पिलाने पर भड़की एल्विश यादव की मां, बोलीं- 'जिया बेशर्म है'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2023, 09:23 PM IST

Bigg Boss Ott2 : बिग बॉस के घर में जिया शंकर ने टास्क के दौरान एल्विश यादव को साबुन वाला पानी पिला दिया था। इस बात पर घरवालों ने जमकर रिएक्ट किया था। अब एल्विश की मां ने अपना रिएक्शन दिया है। एल्विश की मां ने जिया को खरी खोटी सुनाई है।

Image

bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। बिग बॉस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। शो में यूट्यूबर एल्विश यादव की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। एल्विश ने अपनी गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया। घर में बिग बॉस ने एल्विश को तानाशाही का टास्क दिया था। इस टास्क के दौरान एल्विश को घरवालों से काम करवाना था। एल्विश ने जिया शंकर को एक ग्लास पानी देने के लिए कहा था। जिया एल्विश को साबुन वाला पानी देती है। इस बात को जानने के बाद एल्विश और जिया में जमकर लड़ाई होती है।

जिया शंकर पर भड़की एल्विश यादव की मां

जिया की इस हरकत पर एल्विश यादव की मां ने रिएक्शन दिया है। एल्विश की मां का कहना है कि ये तो बदतमीजी है एक तरह की। हम बालक-बालक कर रहे हैं उसने सिर से पानी उतार दिया। एक गिलास पानी नहीं देना है तो मत पिलाओ। कोई दिक्कत नहीं है। वो मजाक में कर रहा था। वो उसका नेचर है। अभी तक हम कह रहे हैं कोई बात नहीं बालक है। दूसरों को हम अपना मान रहे हैं और वो गद्दारी कर रही हैं। यूट्यूबर की मां ने जिया को बेशर्म, बदतमीज और खुराफती कहा है।

एल्विश की मां ने कहा कि हम इस बात से भी दुखी है कि इस घटना के बाद कोई डॉक्टर नहीं आया। अभिषेक मल्हान समेत सभी घरवालों ने जिया को खरी- खोटी सनाई।

End of Article