Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में भी अब प्यार का तगड़ा लगना शुरू हो गया है। बिग बॉस के हर सीजन में किसी ना किसी कंटेस्टेट के बीच लव एंगल जरूर नजर आता है, क्योंकि दर्शकों को इसमें काफी इंट्रस्ट है। जिस वजह से मेकर्स और कंटेस्टेंट दोनों को ही इसका जमकर फायदा होता है। अब बिग बॉस ओटीटी के घर में भी प्यार बरसता नजर आ रहा है। लड़ाई झगड़ों के बीच मॉडल जैद हदीद को एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से प्यार हो गया है, वहीं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनीषा रानी भी जैद के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही है। इस बीच फैंस को लग रहा है कि तीनों के बीच लव एंगल की शुरुआत हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2 Day 5: Manisha Rani, Jad Hadid and Akanksha Puri Love Triangle
यह भी पढ़ें- Karan Deol की शादी से खुश नहीं हैं सनी देओल की पत्नी? यूजर्स बोले- 'जब पति चीट कर रहा हो..'
जैद को घास डालने लगी हैं आकांक्षा
बिग बॉस ओटीटी 2 के बुधवार के एपिसोड में जैद, आकांक्षा के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह उनके कपड़ों पर ध्यान देते हैं, उनकी तारीफ करते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें बाबू, जानू कहकर बुलाते हैं। जिसके बाद मनीषा के हाव-भाव ही बदल जाते हैं। उनके भीतर से जलन का भाव साफ नजर आने लगता है। वहीं कुछ समय बाद जैद को लेकर अविनाश, आकांक्षा को समझाते नजर आते हैं कि कहीं ना कहीं तुम्हारी तरफ से भी दरवाजे खुले हुए हैं, प्यार सिर्फ एक तरफ से ही नहीं हैं।
जैद को पसंद करती हैं आकांक्षा
जब अविनाश, आकंक्षा से सवाल करता है तो एक्ट्रेस जवाब में कहती हैं, ‘जैद एक अच्छा इंसान हैं, प्यारा है, एक जेंटलमेन है। मैं उसको एक दम से मना नहीं करना चाहती, हालांकि मैं उससे समझाने की कोशिश करूगीं। फैंस का मानना है कि आकांक्षा को जो भाव जैद से मिल रहा है, वह उसे गंवाना नहीं चाहती हैं। यही वजह है कि वह एक दम से उसे मना भी नहीं कर रही हैं।
