टीवी मसाला

Dipika Kakar ने धूमधाम से मनाया बेटे के साथ जन्मदिन, पति शोएब ने दिखाई पार्टी की तस्वीरें

Dipika Kakar celebrates 37th Birthday : दीपिका के पति शोएब ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं साथ ही पार्टी का पूरा ब्लॉग उन्होंने अपने चैनेल पर डाला है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपने बेबी को गोद में लिए हुए है और केक काट रही है। आइए दीपिका की इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं

Image

Dipika Kakar celebrates 37 birthday with baby ruhan

Dipika Kakar celebrates 37th Birthday : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar ) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस आज पूरे 37 साल की हो गई हैं। दीपिका हाल ही में बेटे रुहान की मां बनी है मां बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। बीती रात दीपिका ने बड़ी धूमधाम से पति और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें दीपिका के पति शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं साथ ही पार्टी का पूरा ब्लॉग उन्होंने अपने चैनेल पर डाला है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपने बेबी को गोद में लिए हुए है और केक काट रही है। आइए दीपिका की इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं

37 साल की हुई दीपिका

ससुराल सिमर का फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 37 साल की हो गई हैं। अदाकारा ने मां बनने के बाद बच्चे के साथ यह पहला जन्मदिन मनाया जिसकी खुशी साफ उनके चेहरे पर झलक रही थी। साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है। दीपिका ने अपने जन्मदिन पर सफेद रंग का सूट पहना है और वह हाथ में अपने नन्हे बेबी रुहान इब्राहिम को लिए हुए हैं। फैंस दीपिका के जन्मदिन पर भर भरकर प्यार लौटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब इब्राहिम को 21 जून को प्रीमैच्योर बेबी हुआ था। हालाँकि अब मां और बेटा दोनों हेल्दी हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article