टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फिनाले से पहले एल्विश यादव के फैंस ने दिल्ली में किया चक्का जाम, VIDEO देख बोले- 'सिस्टम हैंग हो गया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 11, 2023, 08:03 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव के लिए गुरुग्राम में एक फैन मीट अप आयोजित किया गया था, जहां इतनी ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठे हो गए कि पूरा चक्का जाम हो गया, जिसके बाद पूरा मीट अप ही कैंसिल करना पड़ा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

elvish yadav meet up

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की फैन फॉलोइंग साफ नजर आ रही है, यूट्यूबर के सोशल मीडिया पर करोड़ों चाहने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही एल्विश यादव चर्चा में बने हुए हैं। लोग बिग बॉस में उनके सफर से लेकर उनके निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। इस बीच गुरुग्राम में एल्विश यादव का एक मीट अप किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस मीट में इतने लोग आ गए कि पूरी व्यवस्था ही ठप्प हो गई। मीट अप कैंसिल करना पड़ा और पुलिस को आकर ट्रैफिक खाली करना पड़ा। इस वीडियो को देख लोग कह रहे है कि एल्विश भाई ने तो सिस्टम ही हैंड कर दिया। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

एल्विश यादव के फैंस का उमड़ा सैलाब

इस मीट अप में लाखों लोग एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं, जिसके बाद पूरी व्यवस्था ही भंग हो जाती है। इससे पहले अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान ने भी उनके लिए एक मीट अप किया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। बिग बॉस फिनाले नजदीक आ रहा है और सोशल मीडिया पर यही बहस चल रही है कि आखिर एल्विश और अभिषेक में से कौन जीतेगा?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article