टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: लाख समझाने के बावजूद बेबिका ध्रुवे ने दोहराई अपनी गलती! फुकरा इंसान के मां-बाप पर उठाए सवाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 12, 2023, 08:30 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में बेबिका ध्रुवे अक्सर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से पंगा लेती रहती हैं, इस बीच उनकी और अभिषेक मलहान की जमकर लड़ाई होती है। अब बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिलने वाली है।

Image

Fukra Insaan and Bebika Dhruve Fight

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) को वैंप का टैग मिल चुका है, उन्हें इस सीजन के विलेन के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि आए दिन वह किसी ना किसी कंटेस्टेंट से भिड़ जाती है। दर्शकों को भी लगने लगा है कि बेबिका ध्रुवे फुटेज के लिए ज्यादातर लड़ाई करती हैं। बीते हफ्ते घर में काफी बवाल मचा था, जब पूजा भट्ट, फलक नाज और बेबिका ध्रुवे ने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मलहान की परवरिश पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद घर में काफी तांडव मचा था। अब बेबिका अपनी इस गलती को दोबारा दोहराने जा रही हैं। घर में बेबिका ध्रुवे अक्सर बाकी कंटेस्टेंट्स से पंगा लेती रहती हैं, इस बीच उनकी और अभिषेक मलहान की जमकर लड़ाई होती है। अब बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिलने वाली है क्योंकि वह अभिषेक के मां-बाप को एक बार फिर गेम में घसीट लाई हैं।

बेबिका ध्रुवे और फुकरा इंसान में होगा घमासान

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों को एक टास्क दिया जाएगा। जिसमें बेबिका टीजर बनी हैं और बाकी घरवाले स्ट्यूडेंट्स। इस बीच बेबिका बातों ही बातों में एक बार फिर फुकरा इंसान के माता-पिता पर कमेंट करने लगती हैं। बस इसके बाद अभिषेक भी भड़क जाते हैं और बेबिका के माता-पिता पर सवाल खड़े करने लगते हैं। इस बीच यह लड़ाई और भी बढ़ जाती है जब दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे को लेकर पर्सनल कमेंट करने लगते हैं। ऐसे में घर पर नया बवाल शुरू हो जाता है।

बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज, बेबिका ध्रुवे और मनीषा रानी समेत टोटल 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article