Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एंट्री मार ली है। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल हुए हैं। घर में घुसते ही फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan), एल्विश का स्वागत करते हैं, उनसे गले मिलते हैं और गेम के बारे में कुछ बातें बताते हैं। बिग बॉस में एंट्री के साथ ही एल्विश यादव घर के बाकी सदस्यों से पंगा लेते दिख रहे हैं। उन्होंने अविनाश सचदेव और जिया शंकर को बोरिंग करार दे दिया तो बेबिका को लेकर भी कई उल्टी-सीधी बातें करी हैं। जिसके बाद अब अभिषेक मलहान जिन्हें एल्विश का खास दोस्त समझा जा रहा है, वही उनका मजाक उड़ाते भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
अभिषेक ने उड़ाई एल्विश यादव की खिल्ली
बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर, फलक नाज और अविनाश सचदेव, एल्विश यादव से खफा-खफा नजर आते हैं। रात के एक ही बिस्तर पर बैठकर वह अभिषेक से एल्विश के बारे में बातें करते हैं। वह एल्विश के चलते के तरीके का भी मजाक बनाते हैं। जिसपर अभिषेक जोर-जोर से हंसने लगते हैं। जब एल्विश उनके बगल में आकर बैठ जाते हैं तो वह तीनों बाहर जाकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यह सब देखकर दर्शक अभिषेक पर भड़क गए हैं और एल्विश को रोस्ट करने के लिए उन्हें भला-बुरा सुना रहे हैं।
