टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के खिलाफ FIR करने वाली थीं आशिका भाटिया, इस वजह से हुई थी लड़ाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 14, 2023, 08:14 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने वाइल्क कार्ड एंट्री ले ली हैं। दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे के पक्के राइवल हैं। बिग बॉस में एंट्री के साथ ही इस बात का खुलासा हो गया है। आशिका तो एल्विश के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाने वाली थीं।

Image

Elvish yadav and Aashika Bhatia Controversy

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बिग बॉस के घर में एंट्री मार ली है। जिसके साथ ही एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) भी बिग बॉस में नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में आशिका और एल्विश के बीच कुत्ते-बिल्ली वाली लड़ाई देखने को मिल सकती है। इसकी वजह दोनों का पास्ट है। बिग बॉस से पहले भी आशिका और एल्विश के रिश्ते खराब ही रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने की है। बिग बॉस में एंट्री लेते ही दोनों के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिलने लगी हैं। एल्विश ने खुलासा किया कि आशिका उनके खिलाफ पुसिल में शिकायत दर्ज करवाने वाली थीं। आइए इसकी वजह जानते हैं।

एल्विश यादव ने आशिका को किया बॉडी शेम

यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर अपनी वीडियो में सितारों का रोस्ट करते हैं। कई बार इस रोस्टिंग से सारी हदें भी पार हो जाती हैं। कुछ समय पहले एल्विश ने आशिका को अपने एक वीडियो में रोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने आशिका को बॉडी शेम भी कर दिया था। इसी वजह से आशिका काफी परेशान हो गई थीं और एल्विश के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाना चाहती थीं। अब बिग बॉस के घर में भी दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article