टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक को गले लगाकर बेबिका ने मारा मनीषा को ताना, कहा- अब तेरा दोस्त मैं ले जाऊंगी ......

Bigg Boss OTT 2 Abhishek-Bebika Fight Solved: कल रात बेबिका ध्रुवे( Bebika Dhruve) और अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) ने पुरानी लड़ाई को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और साथ खेलने का वादा भी किया। वहीं बेबिका ने मनीषा को मजाक में कहा कि तेरा दोस्त मेरा हुआ

Image

Bigg Boss OTT 2 abhishek malhan and bebika dhruve fight solved

Bigg Boss OTT 2 Abhishek-Bebika Fight Solved: बिग बॉस ओटीटी 2 में कल रात वीकेंड का वार बहुत खास रहा । शो को अपने 6 फाइनलिस्ट मिल गए और घर के दो कंटेस्टेंट जैद हदीद और अविनाश सचदेव आखिरी पड़ाव पर आकर बाहर हो गए। कल रात सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़, रफ़्तार के साथ खूब मस्ती हुई और सभी ने जमकर गेम खेला। वहीं कुछ लोगों ने पुरानी बातों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया तो किसी ने अपने दिल की बात कही। कल रात बेबिका ध्रुवे( Bebika Dhruve) और अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) ने पुरानी लड़ाई को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और साथ खेलने का वादा भी किया।

हुआ यह कि वीकेंड का वार खत्म होने के बाद बेबिका किचन में काम कर रही थी तभी अभिषेक वहां आया और उसने बेबिका से अपने दिल की बात कही। अभिषेक ने कहा कि बेबिका मैं अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता हूं मैंने जो भी गलत बोला उसके लिए सॉरी, शो के बाद मैं सबसे ज़्यादा तुम्हें याद करुंगा और तुम भी जब ये शो दोबारा देखोगी तुम्हें भी मैं ही याद आऊंगा। बेबिका ने भी अभिषेक के बात मानते हुए उसे सॉरी बोला और कहा कि मैं भी अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती हूं और तभी दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया।

मनीषा रानी को हुई जलन

अभिषेक की बेस्ट फ़्रेंड मनीषा रानी को दोनों को देखकर जलन होने लगी तभी बेबिका ने कहा कि मैं तेरा दोस्त ले जाऊंगी अब ये मेरा अच्छा दोस्त है।बता दें कि बिग बॉस के घर में बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है लेकिन अब दोनों ने शो के आखिरी हफ्ते में बिना लड़े खेलने का फ़ैसला कर लिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article