Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के पांचवे हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते भी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) नॉमिनेट होने से बच गई हैं। मेकर्स पर हर साल ही बिग बॉस के कंटेस्टेट्स के बीच भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है। इस बार भी दर्शकों मेकर्स पर पूजा भट्ट का सपोर्ट करने के आरोप लगा रहे है। इस वजह से दर्शकों ने मेकर्स की तलाड़ भी लगा दी है। इस हफ्ते भी बिग बॉस के मेकर्स ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया में एक ऐसी चाल चली है, जिससे पूजा भट्ट सुरक्षित भी हो गईं और किसी को पता भी नहीं चला। हालांकि मेकर्स की यह गलतफहमी है। अब सोशल मीडिया पर मेकर्स के प्रति लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। दर्शकों का मानना है कि पूजा भट्ट को बचाने के लिए अब मेकर्स ने सारी हदें पार कर दी हैं।
Bigg Boss Makers are partial for Pooja Bhatt
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के चलते टूट जाएगी मनीषा रानी और फुकरा इंसान की दोस्ती? किस बात से खफा हुए अभिषेक?
मेकर्स ने पूजा भट्ट को एक बार फिर बचाया
आज बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क दिखाया जाएगा। हालांकि एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते, एल्विश यादव, अविनाश सचदेव, फलक नाज, जिया शंकर, जाद हदीद और आशिका भाटिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इस बीच बिग बॉस टास्क में पूजा भट्ट को नॉमिनेट करने की पॉवर बेबिका को देते हैं, और बेबिका को नॉमिनेट करने के पॉवर पूजा को। इस बीच यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि दोनों ही एक दूसरे को नॉमिनेट नहीं करेंगे। बस इसी वजह से दर्शक बिग बॉस के मेकर्स पर भड़क गए हैं।
