टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 18 July Spoiler: ईशान के कारण अपने सपनो का गाला घोटेगी रीवा, काकू को आईना दिखाएगी सवी

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 18 July Spoiler: सीरियल गुम है भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की सीमा मैम सवी को उसके होने वाले पति समिरुद्ध की सचाई बता देती है। वहीं दूसरी तरफ ईशान की वजह से रीवा अपने लंदन जाने का सपना तोड़ देती है।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 18 July Spoiler: सीरियल गुम है भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की सीमा मैम सवी को उसके होने वाले पति समिरुद्ध की सचाई बता देती है। वहीं दूसरी तरफ ईशान की वजह से रीवा अपने लंदन जाने का सपना तोड़ देती है।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 18 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा (Bhavik Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि पंडित जी सवी और समिरुद्ध की शादी तीन दिन में करने की सलाह देते हैं, जिसके लिए काकू हां कर देती है। वहीं दूसरी तरफ रीवा का लंदन के कॉलेज एड्मिशन हो जाता है, जिसे सुन ईशान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

सवी के सामने आई समिरुद्ध की सचाई

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी अपने होने वाले ससुराल से बगावत कर कॉलेज जाकर थर्ड ईयर की फीस भर देती है। सवी ईशा को बताएगी की उसके ससुराल वाले ढोंग कर रहे हैं, वो उसे कभी भी आगे पढ़ने नहीं देंगे। लेकिन वो अपने सपनो को पूरा कर के रहेगी चाहे कुछ भी जो जाए। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज की सीमा मैम उसे समिरुद्ध की बुरी आदतें और व्यवहार के बारे में बताएगी।

रीवा नहीं जाएगी लंदन

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की रीवा के लंदन जाने से ईशान काफी मायूस हो जाएगा, वो कहेगा की जिंदगी में उसने पहले भी अपनों को खोया है। आगे भी वो अपने आप को संभाल लेगा, जिसे सुन रीवा लंदन जाने से मना कर देती है। वो ईशान से कहती है की लंदन जाना मेरी मां और बहन का सपना था, लेकिन मेरा सपना तो तुम हो। जिसे सुन ईशान की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।

काकू को खरी खोटी सुनाएगी सवी

भाविका शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे दिखाया जाएगा की भवानी हरिणी पर गुस्सा कर रही होंगी जिसे सुन सवी आग बबूला हो जाती है। वो कहेगी की आपकी वजह से हिरणी की मां की मानसिक हालत खराब हुई थी और अब आप उनकी कर रही है। आप हमेशा लड़कियों पर जोर जबरदस्ती करती हैं, जिसे सुन काकू सवी को मारने के लिए डंडा उठा लेती है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article