Bigg Boss 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी पड़ाव में है। शो में एल्विश यादव (Elvish Yadav), बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhurve), मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट समेत सभी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। घर में एक तरफ एल्विश और अभिषेक बेबिका को मनाने की कोशिश करते हैं। एल्विश कहता है कि मुझे एक बार माफ कर दे यार गलती हो गई मुझसे। अभिषेक भी अपने गलती के लिए माफी मांगते है। वो कहते हैं कि हमें बोलती हुई बेबिका अच्छी लगती है। क्या तुम हमें माफ कर सकती हो।
bigg boss ott 2 (credit pic: Instagram)
इस हफ्ते घर में फैमिली वीक चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों को देखकर काफी इमोशन हो जाते हैं। घर में सबसे पहले अविनाश की मां आती हैं। अविनाश अपनी मां को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। वो अपनी मां से पूछते हैं मैं सही लग रहा हूं। घर में मनीषा रानी के पापा भी आए है। मनीषा को देखकर खूशी से झूम उठती हैं।
घरवालों को देखकर इमोशनल हुए घरवाले
मनीषा रानी के पापा एल्विश और अभिषेक से भी खूब बाते करते हैं। घर में अभिषेक की मां आती है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे पर कीचड़ उछाला। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, जाद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर नॉमिनेटेड है। नॉमिनेशन के दौरान जिया शंकर की जाद और अविनाश सचदेव से लड़ाई हो जाती है।
