Pandya Store: स्टार प्लस का पॉपुलर शो पांड्या स्टोर टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में 7 साल का लीप लेकर आने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी बदल जाएगा। शो पिछले 3 साल से दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में रोहित चंदेल और प्रियांशी यादव लीड रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। पांड्या स्टोर में लीप से पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज की एंट्री हो सकती हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शो में पलक कोई नया कैरेक्टर नहीं प्ले करेंगी। एक्ट्रेस शो में पियाली मुंंशी को रिप्लेस करेंगी। पियाली शो में हेतल मखवाना का रोल प्ले करती हैं। मेकर्स पियाली का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे थे। मेकर्स ने इस शो के लिए फलक को अप्रोच किया। एक्ट्रेस ने शो को साइन कर लिया है। फलक लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी। शो में फलक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
पांड्या स्टोर में आएगा जेनरेशन लीप
पांड्या स्टोरी में 7 साल का लीप आने के बाद रोहित और प्रियांशी शो को नहीं छोड़ेंगे। रोहित और प्रियांशी शो में धवल और नताशा का किरदार निभाते हैं। दोनों लीप के बाद अलग-अलग रहने लगेंगे। लीप के बाद दिखाया जाएगा कि नताशा मुंबई शिफ्ट हो गई है। वहीं, धवल बहुत बड़ा बिजनेसमैन बन गया है। शो में लीप आने के बाद कहानी काफी बदल जाएगी। फैंस लीप के बाद की कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। पांड्या स्टोर का पहला सीजन काफी सक्सेफुल रहा था जिसमें कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक, शाइनी दोशी समेत अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
