बिग बॉस ओटीटी 2 फेम Aashika Bhatia पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Bigg Boss OTT 2 fame Aashika Bhatia father passes away: टीवी इंडस्ट्री के एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 2 फ़ेम आशिका भाटिया के पिता का आज निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 2 fame Aashika Bhatia father passes away: मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशिका भाटिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बात दें की एक्ट्रेस के पिता का आज 25 नवंबर को निधन हो गया है। आशिका भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को इस बारे में बताया है। पोस्ट में आशिका (Aashika Bhatia) ने अपने पापा के साथ एक सुन्दर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा "मुझे माफ कर देना पापा। लव यू पापा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। इस खबर को जानने के बाद सभी फैंस आशिका भाटिया को अपनी संवेदना दे रहे हैं।

Aashika Bhatia father passes away​

आशिका भाटिया के पिता का हुआ निधन

आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) के पिता के निधन के बाद उनको प्यार करने वाले सभी शोक में डूब गए हैं। ऐसे में हमारी संवेदना भी आशिका भाटिया के परिवार के साथ है। इस बीच बता दें की आशिका ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने गेम से फैंस को काफी प्रभावित किया था। इसके अलावा आशिका ने सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो में अभिनेता की बहन का रोल अदा किया था।

End of Feed