टीवी मसाला

युविका चौधरी-प्रिंस नरुला की 6 साल की शादी में पड़ने लगी है दरार! लेटेस्ट पोस्ट ने दी अटकलों को हवा

Yuvika Chaudhary Prince Narula Marriage Going Through Turmoil: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला कुछ ही दिनों पहले मम्मी-पापा बने हैं। लेकिन अब उनकी शादी में खटपट की बातें सामने आ रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसने इन अटकलों को और हवा दी।

Image

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के बीच आई दरार?

Yuvika Chaudhary Prince Narula Marriage Going Through Turmoil: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला टीवी की सबसे चहेती जोड़ी रह चुकी है। कुछ ही दिनों पहले वे दोनों मम्मी-पापा बने थे। लेकिन हाल ही में युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के बीच खटपट की अटकलें लगने लगी हैं। प्रिंस नरुला (Prince Narula) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेबी के डिलीवरी की बात उन्हें नहीं बताई थी। इन सबके बीच युविका चौधरी ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिससे शादी में मची अनबन की खबरों को और हवा मिल रही है।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती साथ नजर आए। उस स्टोरी में लिखा नजर आया, "मुझे तुमसे बस यही चाहिए। भरोसा, सम्मान, देखभाल और ईमानदारी।" इसके अलावा भी युविका चौधरी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "घमंड, पैसा, पावर और अहंकार का जिक्र किया था।" युविका चौधरी की इन पोस्ट को देख फैंस की धड़कनें भी तेज हो गईं। बता दें कि युविका चौधरी ने प्रिंस नरुला के जन्मदिन पर भी कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। जबकि प्रिंस नरुला ने अपनी नन्ही परी के साथ फोटोज शेयर कर खुद को जन्मदिन की बधाइयां दी थीं।

काफी वक्त से मायके में रह रही हैं युविका चौधरी

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को लेकर प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने बताया था कि वह बहुत लंबे वक्त से मायके में रह रही हैं। प्रिंस का कहना था कि हमारा तय हुआ था कि हम बेबी के जन्म के बाद सीधा अपने घर आएंगे, लेकिन युविका की मम्मा ने मना कर दिया और कहा कि अभी 45 दिनों तक युविका को वहीं पर रहने दें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article