टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के घर में खिलने लगे हैं प्यार के फुल, Avinash Mishra और Eisha Singh के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियाँ

Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Eisha Singh: बिग बॉस 18 के घर में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह नई जोड़ी के बीच प्यार की नई कालियां खिल रही हैं। इससे पहले करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Esha Singh

Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Eisha Singh: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज़ दे रहा है। इस सीजन को अब तक टीवी पर लाइव हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं और शो धीरे-धीरे नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। जहां एक तरफ घर में कुछ कंटेस्टेंट के बीच झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। वहीं दूसरी तरह घर में प्यार की नई हवा चलती दिखाई दे रही है। बिग बॉस 18 के घर में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह नई जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। इससे पहले करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है। इस नए जोड़े ने फैंस को खुश कर दिया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर प्यार की नई कलियाँ खिल रही हैं। एक तरह शो में खतरों के खिलाड़ी 14 विजेता करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) पास आते दिखाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच भी नजदीकियाँ बढ़ती नजर आ रही है। शो के दौरान कई बार करण वीर मेहरा अपने दिल की बात कह चुके हैं। वह जाहीर कर चुके हैं कि वह चुम दरांग को पसंद करने लगे हैं। यही वीकेंड के वार के एपिसोड के दौरान चुम और करण को एक-दूसरे को गले लगाते भी देखा गया। इसके अलावा बिग बॉस के घर की दूसरी जोड़ी है अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह।

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) बिग बॉस 18 के घर में पहले दोस्त बने थे लेकिन अब इनके बीच प्यार का नया फूल खिलने लगा है। ईशा और अविनाश घर में इशारों ही इशारों में कई बातें करते हैं। जिससे फैंस को लगने लगा है कि इनके बीच भी जल्द प्यार हो जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article