Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते फलक नाज (Falaq Naaz) घर से बेघर हो गई है। इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट अविनाश सचदेव, जाद हदीद और जिया शंकर (Jiya Shanker) को मिले थे। घर में सबसे कम योगदान देने वाले सदस्य का नाम घरवालों को देना था। सभी घरवालों ने फलक का नाम लिया। घरवालों के हिसाब से फलक गेम में सबसे कम एक्टिव थे। फलक का एलिमिनेशन उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था।
Bigg Boss Ott 2(credit pic: instagram)
वीकेंड का वार में सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान को घरवालों को रोस्ट करने के लिए कहा। एल्विश और अभिषेक ने घरवालों को काफी एंटरटेन किया। एल्विश यादव ने अपने रोस्ट के दौरान जिया शंकर और अवनिाश की खूब बइज्जती की। एल्विश ने जिया को सांप कह दिया। एल्विश का रोस्ट जिया, अविनाश, बेबिका को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
एल्विश ने जिया को कहा- सांप
इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिया शंकर की क्लास लगाई है। जिया शंकर ने एल्विश को साबुन वाला पानी पीने के लिए माफी भी मांगी। लेकिन सलमान ने कहा कि इस तरह से मुस्कुरा कर माफी मांगने का क्या मतलब है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने जिया को जमकर ट्रोल किया। अभिषेक के दोस्त ने उन्हें जिया और फलक से दूर रहने की सलाह दी।
