BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT 2) का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो को ऑनएयर हुए छह हफ़्ते हो गए हैं और शो का हर सदस्य जनता को खूब एंटरटेन कर रहा है। वहीं बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर के वीकेंड का वार हुआ जिसमें फलक नाज( Falaq Naaz) को घर के सदस्यों ने वोट आउट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से अविनाश और जिया काफी उदास नजर आए। बिग बॉस ओटीटी 2 के चहेते जानते होंगे कि घर में फलक नाज और अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) की दोस्ती बहुत खास थी, अविनाश ने फलक से अपने प्यार का इजहार तक कर दिया था। अब फलक के जाने से अविनाश अकेले पड़ गए हैं और काफी दुखी भी नजर आए।
अविनाश ने अभिषेक को बताया अपने दिल का हाल
फलक नाज के जाने के बाद अभिषेक मल्हान ने अविनाश से पूछा कि आप ठीक हैं? अविनाश ने मना करते हुए कहा नहीं, मैं फलक के जाने से बहुत उदास हूँ , वो मेरे सबसे करीब थी और मुझे सबसे ज्यादा समझती थी। दो साल बाद मुझे कोई ऐसा मिला था जो मुझे इतने अच्छे से समझता हो, अविनाश ने आगे कहा कि कोई नहीं कुछ दिन की बात है मैं जल्द ही उससे मिलूंगा। इसके बाद बेबिका अविनाश से पूछती है कि क्या तुम शो खत्म होने के बाद भी फलक से मिलोगे? अविनाश कहता है कि शो खत्म होने के बाद मैं सबसे पहले फलक से ही मिलूँगा।
आपको बता दें कि इस हफ़्ते वीकेंड के वार में जैद, अविनाश और फलक के बीच एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी । घर के सभी सदस्यों और जनता ने मिलकर फलक नाज को गेम से बाहर कर दिया है। अब बिग बॉस के घर में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, जिया शंकर, पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, जेड हदीद और आशिका भाटिया के बीच खेल जारी है।
