Bigg Boss OTT 2 : अविनाश सचदेव( Avinash Sachdev) ने बीती रात बिग बॉस ओटीटी 2 की जर्नी को अलविदा कह दिया है। टीवी एक्टर फाइनल की रेस में शामिल होते-होते कुछ कदमों से चूक गए। हालांकि उनका सफर बिग बॉस के घर में काफी मजेदार रहा जहां उन्होंने जनता को खूब एंटरटेन किया । अविनाश ने कई बार अपने आप को जनता के सामने साबित किया और शो में टिके रहे। शो से बाहर आने के बाद अविनाश ने Zoom से खास बातचीत की और अपनी बिग बॉस जर्नी के बारे में कई खुलासे किए।
अविनाश ने बिग बॉस जर्नी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि घर में लोग जब जरूरत नहीं होती है तो लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं और जब जरूरत होती है तो बहुत ज्यादा महसूस नहीं करते हैं।एक्टर ने आगे कहा "मैं लोगों को स्पष्ट रूप से सोचते हुए नहीं देखता, क्योंकि जहां उन्हें अपने दिमाग का उपयोग करना चाहिए वह दिमाग नहीं लगाते दूसरी तरफ रिश्तों में जहां दिल का इस्तेमाल करना चाहिए, वहां वो दिमाग का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग गेम के लिए लोग किसी भी स्तर तक गिरने को तैयार हैं। जहां तक मेरा सवाल है, मैं इसे एक खेल की तरह नहीं खेल रहा था जो मुझे सही लगा मैंने वही किया इसमें कुछ भी नकली नहीं था।"
बिग बॉस के घर में अविनाश सचदेव की पूजा भट्ट, जैद हदीद और फलक नाज के साथ बांडिंग काफी अच्छी रही तो वहीं अभिषेक मल्हान के साथ उनका 36 का आंकड़ा रहता था। कुछ दिन पहले भी उनकी अभिषेक के साथ जमकर बहस हुई जिसमें अभिषेक ने अविनाश की उम्र को लेकर कमेंट किया था। अविनाश ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे इस बात का बुरा नहीं लगा, मुझे तो लग रहा है अभिषेक के पास कोई और बात नहीं थी मेरे बारे में इसलिए वह मेरी उम्र को बीच में लेकर आ रहे थे। मुझे अपनी उम्र से कोई परेशानी नहीं है मेरी उम्र तो गूगल पर लिखी है। सभी जानते हैं मैंने किस तरह इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया है।
