टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने दी Urfi Javed को सूट-सलवार पहनने की हिदायद, एक्ट्रेस बोंली- 'मुझे इनसे डर लगता है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 9, 2023, 11:08 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, इस बार बिग बॉस फिनाल 14 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एंट्री ली है। घर में एंट्री के साथ ही उर्फी ने कई खुलासे किए हैं।

Image

Urfi Javed on Elvish Yadav

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने घर में एंट्री मारी है। उर्फी को बिग बॉस के घर में देखना कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शकों के लिए भी काफी एंटरटेनिंग रहा है। एक तरह जहां उर्फी जावेद ने जिया शंकर को काफी खरी-खरी सुनाई हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे और एल्विश यादव जैसे कंटेस्टेंट्स की जमकर तारीफ की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अभिषेक मल्हान की साइड ली और सभी घरवालों के सामने उन्हें डिफेंड भी किया। उर्फी जावेद, एल्विश से पूछती हैं कि वह उन्हें किस तरह के कपड़े सजेस्ट करेंगें। जिसके जवाब में एल्विश यादव उर्फी को हरे रंग का सूट सलवार पहनने के लिए कहते हैं। उर्फी जावेद खुलासा करती हैं कि उन्हें एल्विश से काफी डर लगता है। कहीं वह उनपर एक रोस्ट वीडियो न बना दें। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

उर्फी जावेद को लगता है एल्विश से डर

इसी के साथ ही उर्फी कहती हैं कि हालांकि उन्हें रोस्ट वीडियो से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर उसनें गाली गलौज ना हो तो। वह रोस्टिंग को हंसी मजाक में ही लेती हैं। बता दें कि इस बार बिग बॉस फिनाल 14 अगस्त 2023 (Bigg Boss OTT 2 Finale) को आयोजित होने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद ने एंट्री ली है। घर में एंट्री के साथ ही उर्फी ने कई खुलासे किए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article