Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव ने उड़ाई जिया शंकर की खिल्ली, बोले- मुझे फेक लगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 09:35 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में एल्विश यादव ने आते ही अपने दुश्मन बना लिए है। एल्विश की अविनाश सचदेव के बाद जिया शंकर से भी झगड़ा होता है। वीकेंड का वार पर कृष्णा अभिषेक एल्विश से पूछते हैं किआपको जिया कैसी लगी। एल्विश कहते हैं कि मुझे जिया बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।

Bigg Boss Ott 2: इस हफ्ते बिग बॉस के घर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। एल्विश ने घर में आते ही अपनी गेम खेलनी शुरू कर दी। उन्होंने अपने दोस्त और दुश्मन बना लिए हैं। एल्विश घर के बाहर चर्चा में छाए हुए हैं। यूट्यूबर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। घर में एल्विश की अभिषेक मल्हान , मनीषा रानी से दोस्ती है। वहीं, उनके और अविनाश सचदेव के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। इस बार वीकेंड का वार सलमान ने नहीं कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया था।

वीकेंड का वार पर कृष्णा एल्विश से जिया शंकर के बारे में उनकी राय पूछते हैं। एल्विश ने सीधा कह दिया वो उनको बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। एल्विश ने कहा कि इन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि मैं सबको पसंद आ जाती हूं। मुझे पसंद नहीं आई। इन्होंने जैसे पूजा जी लड़ाई करी। मुझे बहुत फेक लगी। उसके बाद तो और पसंद नहीं आई।

End of Feed