टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे वीकेंड का वार, इस एक्टर ने संभाली कमान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 09:07 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में है। शो के कंटेस्टेंट्स हर दिन अपनी गेम बदलते हैं। फैंस शो के होस्ट सलमान खान का हर वीकेंड पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार का वीकेंड का वार सलमान नहीं होस्ट करेंगे। आइए जानते हैं कौन इस शो को होस्ट करेगा।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स शो में शुरुआत से ही गेम खेल रहे हैं। हर दिन घर में कुछ न कुछ नया ड्रामा होता है। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते आशिका भाटिया और एल्विश यादव की एंट्री हुई है। दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

एल्विश का घर में आते ही अविनाश सचदेव से झगड़ा हो गया है। फैंस हर हफ्ते वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे।

सलमान होस्ट नहीं करेंगे वीकेंड का वार

बिग बॉस के फैंस ये बात जानकर नाखुश हो सकते हैं। फैंस शो के होस्ट सलमान खान का वीकेंड पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते भाईजान किसकी क्लास लगाएंगे और किसे शाबाशी देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से वीकेंड का वार का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक नाज, अविनाश, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड है। पिछले हफ्ते भी कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा इसका खुलासा मेकर्स ने नहीं किया है। घर में मनीषा रानी और बेबिका के बीच में जमकर लड़ाई हुई थी। पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article