बॉलीवुड

Project K: प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 08:56 AM IST

Project K Poster: प्रभास ने फिल्म प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म की छोटी सी झलक 21 जुलाई को दिखाई जाएगी। फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं।

Image

Project K Poster (credit pic: instagram)

Project K Poster: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रोजेक्ट के के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी, कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप बनी हुई है। सभी इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का टीजर 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगा। फिल्म का नया पोस्टर दर्शकों को पसंद आ रहा है।

प्रोजेक्ट के की छोटी सी झलक 20 जुलाई को यूएसए में और भारत में 21 जुलाई को दिखाई जाएगी। मेकर्स का दांवा है कि ये फिल्म दर्शकों को अलग अनुभव देगी। फिल्म के पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं। ये साइंस थ्रिलर मूवी है।

प्रभास ने रिलीज किया प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर

फिल्म में एक सुपरहीरो की कहानी को दिखाया गया है। लोगों का कहना है कि प्रोजेक्ट के में प्रभास और कामल हासन के बीच में टक्कर होगी। फिल्म में कमल हासन निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी क्रेजी है।

प्रोजेक्ट के अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विनी ने किया है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास प्रोजेक्ट के अलावा सालार में नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article