टीवी मसाला

पिता के निधन पर Gashmeer Mahajani ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब , बोले- स्टार को स्टार रहने दो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 20, 2023, 01:20 PM IST

गश्मीर महाजनी पिता के मौत के बाद से लगातार ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि गश्मीर ने आखिरी वक्त में अपने पिता का साथ छोड़ दिया। एक्टर ने अपने पिता की मौत पर तोड़ी चुप्पी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्टार को स्टार रहने दो।

Image

Gashmeer Mahajani (credit pic: instagram)

टीवी के पॉपुलर एक्टर गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) के पिता रविंद्र महाजनी का कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया हैं। एक्टर के पिता की लाश पुणे के रेंटेड अपार्टमेंट से मिली थी। एक्टर रविंद्र महाजनी मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक थे। एक्टर अपने परिवार से अलग अकेले रहते थे। उनके जाने से मराठी इंडस्ट्री को सदमा लगा है।

एक्टर के पिता के निधन पर फैंस ने उन्हें सांत्वना दी। वहीं , कुछ यूजर्स ने गश्मीर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया। एक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

गश्मीर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

गश्मीर महाजानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, एक स्टार को स्टार रहने देते हैं। मैं और मेरे साथी चुप रहकर इस बात को निश्चित करेंगे। अगर इस बात से नफरत आती है तो हम इसका स्वागत करेंगे। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें। वो मेरे पिता थे और मेरी मां के पति। मुझे उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता है। मैं इसके बारे में बात करूंगा जब सही समय आएगा।

गश्मीर को इमली शो से घर-घर में पहचान मिली थी। दर्शकों को गश्मीर और सुंबुल तौकीर खान की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। एक्टर ने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर मराठी इंडस्ट्री का जाना- माना चेहरा है। एक्टर हाल ही में झलक दिखला जा में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर ने इश्क में मरजावां में लीड रोल प्ले किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article