Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav ने घर में एंट्री लेते ही उड़ाई पूजा भट्ट की खिल्ली, बोले- 'वो तो ताई जी हैं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 09:05 AM IST

Elvish Yadav in Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में फेमस यूट्यबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री आज के एपिसोड में होने वाली है। जिसके साथ ही सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूजा भट्ट का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

Elvish Yadav in Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में फेमस यूट्यबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री आज के एपिसोड में होने वाली है। एल्विश को बिग बॉस में देखने के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में फुकरा इंसान और एल्विश यादव को एक साथ देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। एल्विश यादव के साथ एक्ट्रेस आशिका भाटिया भी घर में एट्री लेने वाली हैं। जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव कहते नजर आ रहे हैं कि घर में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को छोड़कर सभी मेरी बहने हैं। वह आगे कहते हैं कि बेबिका ध्रुवे आंटी हैं और पूजा भट्ट ताई जी। दर्शकों का मानना है कि बिग बॉस में एंट्री से पहले ही एल्विश यादव का रुख साफ हो गया है, वह पूजा भट्ट का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

End of Feed