Yeh Rishta kya kehlata hai 13 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा अबीर के स्कूल फॉर्म में अभिमन्यु की जगह अभिनव का नाम लिख देती है, जिसे देख वो उस पर भड़कने लगता है। वहीं दूसरी तरफ मंजरी को लग रहा है की आरोही अपनी बहन अक्षरा की तरफ है ना की परिवार के।
अबीर-अभिनव के बीच होगी मटरगश्ती
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की स्कूल की प्रिंसिपल अक्षरा को मिसेज बिरला बोल देती है, जिसको सुन अक्षरा घबराह कर उंची आवाज में बोलने लगती है। वहीं दूसरी तरफ अभिनव अबीर से बात करने की कोशिश करता है, जिसे देख अबीर सिर्फ एक शब्द के जवाब देता है। अभिनव अबीर से कहता को मानाने के लिए उससे मजाक करता है, जिसे सुन अबीर की हंसी छूठ जाती है। दोनों की जोर-जोर से हसने की आवाज सुन जहां एक तरफ अक्षरा खुश होने लगती है, वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु उदास हो जाता है। अक्षरा प्रिंसिपल से कहती है की अबीर को सबसे ज्यादा चोट लगी है, लेकिन मैं आपकी ब्रोकन फैमिली वाला टैग नहीं ले सकती।
अक्षरा-अभिनव को नजरअंदाज करेगा अबीर
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अबीर अभिनव से वापिस कसौली जाने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंसिपल अबीर से कहती है की नया स्कूल, शहर, दोस्त और घर से आप खुश हैं। इस बात का जवाब देते हुए अबीर कहता है की नहीं। इसी दौरान अबीर अक्षरा को नजरअंदाज कर रहा होता है। अक्षरा अभिनव अबीर को गिफ्ट देते हैं, लेकिन वो लेने से मना कर देता है और अभिमन्यु को घर चलने को बोलता है। इसी के साथ अक्षरा नाश्ता बनाकर बिरला निवास पहुंच जाती है।
