Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जिसका खुलासा सोशल मीडिया पर हो गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एल्विश यादव के फैंस खुशी से कूदने लगे हैं। इस वायरल वीडियो में बिग बॉस घरवालों को एक सरप्राइज देते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस ने खुलासा किया कि एल्विश यादव को घर का डिक्टेटर बना दिया गया है। जो भी एल्विश यादव चाहेंगे अब घर में वही होगा। सीधे शब्दों ने बोलें तो बिग बॉस हाउस में अब एल्विश यादव की मर्जी से ही पत्ता हिलेगा। वीकेंड का वार के बाद से ही एल्विश यादव को घर के सभी सदस्यों का पर्सनल असिस्टेंट बनाया गया था, जिसके बाद अब वह राजा बन गए हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस में घर में चलेगी एल्विश यादव की सत्ता
बिग बॉस ने घरवालों के सामने इस बात का खुलासा किया कि एल्विश यादव को घर का तानाशाह बना दिया गया है। जिसका मतलब साफ है कि अब घर में वही होगा जो एल्विश चाहेंगे। ये सुनने के बाद घर के कई सदस्यों के चेहरे पर 12 बज गए हैं। अब एल्विश यादव बदले की गेम खेलने वाले हैं। बिग बॉस की इस अनाउंसमेंट के बाद एल्विश यह कहते हुए नजर आते हैं, ‘देख मां आज तेरा एल्विश बिग बॉस के घर का राजा बन गया है।’ अब बिग बॉस ओटीटी 2 के अपकमिंग एपिसोड और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाले हैं।
