Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया के छोटे कपड़ों पर भड़क गए एल्विश यादव, कहा- 'सूट-सलवार पहना कर'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 20, 2023, 08:14 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एल्विश यादल और आशिका भाटिया को वाइल्ड कार्ड एंट्री मारे हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। घर में एल्विश यादव ने आते ही अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है, वहीं आशिका थोड़ी फीकी नजर आ रही हैं, अब एल्विश ने आशिका के कपड़ों को लेकर भद्दा कमेंट किया है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) को वाइल्ड कार्ड एंट्री मारे हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। घर में एल्विश यादव ने आते ही अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है, वहीं आशिका थोड़ी फीकी नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां एल्विश यादव एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज हैं, वहीं दूसरी ओर आशिका भाटिया ज्यादातर मुद्दों में चुप रहती हैं। जिस वजह से बिग बॉस के घर में एल्विश यादव के नाम का डंका बजने लगा है। हालांकि अब एल्विश ने आशिका के कपड़ों को लेकर भद्दा कमेंट किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग एल्विश यादव की सोच पर सवाल खड़े करने लगे हैं। मनीषा रानी से बात करते हुए एल्विश यादव ने आशिका भाटिया के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने आशिका को केवल सलवार-सूट पहनने की भी सलाह दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।

End of Feed