टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 July Spoiler: मंजरी के साथ बाढ़ में फंस जाएगा अबीर, कोर्ट का नोटिस देखकर अक्षरा भूल जाएगी अपने होश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 July Spoiler: आज रात कहानी में जबरदस्त मोड़ आने वाला है जब मंजरी अबीर और रुही को बाहर लेकर जाएगी और सभी पुल टूटने की वजह से फंस जाएँगें। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 July Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 July Spoiler: प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपनी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। पिछले एपिसोड की बात करें तो अबीर अक्षरा से मिलने के लिए खुश होता हैं वह आज अपनी मां से मिलने जाएगा। वहीं आज रात कहानी में जबरदस्त मोड़ आने वाला है जब मंजरी अबीर और रुही को बाहर लेकर जाएगी और सभी पुल टूटने की वजह से फंस जाएँगें। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

बाढ़ में फंसा अबीर

स्टार प्लस शो में आज रात दिखाया जाएगा कि अबीर अक्षरा और अभिनव से मिलने के लिए बहुत खुश होता है। वह आज गोयनका हाउस जाएगा। मंजरी कहती है कि वह अबीर, रुही और शिवु को घुमाने लेकर जा रही है और बाद में उसे अक्षरा के पास छोड़ देगी। लेकिन भारी बारिश की वजह से रास्ते में पुल टूट जाता है और शहर के अंदर आने का सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। जैसे जैसे रात होती जाती है सभी को बच्चों की टेंशन होने लगती है तभी मंजरी का फोन आता है कि वह पुल टूटने की वजह से फंस गए हैं। ये सुनकर अभिमन्यु परेशान हो जाता है और वह उनके पास जाने की जिद करता है तभी अक्षरा को भी पता चला जाता है कि उसका बेटा फंसा हुआ है। अक्षरा बार बार अभिमन्यु को फ़ोन लगती है और उससे अबीर के बारे में पूछती है ।

अक्षरा के घर आया नोटिस

आगे शो में दिखाया जाएगा कि कस्टडी के रूल फॉलो न करने की वजह से मंजरी अक्षरा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत कर देगी वह अक्षरा को धमकी देगी कि अगर तुम ऐसे ही करती रही तो मैं तुम्हारा अबीर से मिलना बिल्कुल बंद करवा दूँगी।

शो के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार अक्षरा के घर कोर्ट का नोटिस आएगा कि वह अबीर से अब नहीं मिल सकती। यह देखकर अक्षरा अपने होश भूल जाएगी और रोने लगेगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article