टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav ने किया बिग बॉस का भांडा फोड़, कहा- 'वो जिया के टिकट टू फिनाले देना..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 28, 2023, 08:26 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एल्विश यादव ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। एल्विश ने बिग बॉस के शो को स्क्रिप्टेड बताया है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मेकर्स जिया शंकर को ही टिकट टू फिनाले जितवाना चाहते थे।

Image

Elvish Yadav on Bigg Boss Makers

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है। दर्शकों को यह सीजन काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों को टिकट टू फिनाले जीतने का एक ऑफर मिला है, हालांकि कोई एक कंटेस्टेंट ही यह जीत सकता है। पहले सभी कंटेस्टेंट्स को तीन टीमों में डिवाइड किया जाता है, जिसके बाद एल्विश यादव, जिया शंकर और बेबिका ध्रुवे वाली टीम टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले के एक कदम नजदीक पहुंच जाती है। अब एल्विश, जिया और बेबिका के बीच टिकट टू फिनाले को लेकर जंग होती है, जिसमें जिया और एल्विश के बीच टाय हो जाता है। हालांकि आखिर में ये टिकट टू फिनाले किसी भी कंटेस्टेंट को नहीं मिलता है। अब एल्विश यादव ने खुलासा किया है कि मेकर्स जिया को टिकट जितवाना चाहते थे।

एल्विश यादव ने शो को बताया स्क्रिप्टेड

बिग बॉस के लाइव फीड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव अपने दोस्त अभिषेक मल्हान से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश कहते हैं कि उनके हिसाब से मेकर्स जिया को ही टिकट जितावना चाहते थे। एल्विश ने यहां तक भी कहा कि पूजा भट्ट को मेकर्स की तरफ से पूरे इंसट्रक्शन मिलते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पूजा कुछ पढ़ती हुई दिखा रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि यह बिग बॉस द्वारा दी गई स्क्रिप्ट है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article