Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर कई न्यूज पोर्टल भी इस बात का दावा कर रहे थे कि अब फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी भी बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। ध्रुव राठी और एल्विश यादव के बीच कॉन्ट्रोवर्सी के चलते इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी, क्योंकि अब ध्रुव राठी बिग बॉस के घर में एंट्री लेते तो उनके और एल्विश के बीच जबरदस्त बैटल देखने को मिल सकता था। हालांकि अब ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस के घर में कभी एंट्री नहीं लेगें। चाहे उन्हें लाखों, करोड़ों रुपये ही क्यों न मिलें। इस बीच उन्होंने एल्विश यादव का एक पुराना क्लिप शेयर कर उन्हें ट्रोल भी किया है। आइए उनके इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस और एल्विश यादव के किया ट्रोल
ध्रुव राठी ने अपने इस वीडियो के जरिए बिग बॉस शो के साथ ही एल्विश यादव को भी ट्रोल किया है। उन्होंने वीडियो की शुरुआत में ही साफ कर दिया कि वह बिग बॉस जैसे शो में अपना समय बर्बाद कभी नहीं करेंगे, उन्हें लगता है कि किसी भी व्यक्ति को ये शो नहीं देखना चाहिए। इसके साथ ही ध्रुव ने एल्विश का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह बिग बॉस और सलमान को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए वह उन्हें हिपोक्रेट बुला रहे हैं।
