Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अब एक लव ट्रायएंगल देखने को मिलने वाला है। बेबिका ध्रुवे, एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच अब हंसी मजाक में ही सही पर कुछ खिचड़ी पकती नजर आ रही हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बेबिका ध्रुवे उनपर लगातार डोरे डाल रही हैं। इस बीच कई बार वह मजाक मजाक में अपनी फीलिंग्स भी बता चुकी हैं। अब उनकी पुरानी दोस्त मनीषा रानी ही उनके प्यार को छीनने वाली हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें बेबिका को जलाने के लिए मनीषा रानी और एल्विश यादव के दूसेर का हाथ थामकर चलते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद बेबिका चिढ़ जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Elvish Yadav and Manisha Rani makes Bebika Dhruve jealous
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट को बचाने के चक्कर में मेकर्स ने पार की सारी हदें, दर्शकों ने यूं पकड़ी चाल
बेबिका ने एल्विश यादव पर फेंका खाना
बेबिका ध्रुवे को बिग बॉस के घर का एंटरटेनर भी बताया जा रहा है, इस बीच अब प्रोमों में वह मनीषा और एल्विश की इस हरकत के बाद चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मनीषा रानी और एल्विश यादव एक दूसरे का हाथ थामकर बेबिका के सामने से गुजरते हैं। जिसके बाद बेबिका कहती हैं, 'मनीषा तुमने हमें धोखा दिया है, गद्दार..' जिसके साथ ही वह एल्विश यादव पर भी गुस्से में कुछ खाने की चीज फेंक देती हैं। जिसके बाद घरवाले जोर जोर से हंसने लगते हैं।
