टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट को बचाने के चक्कर में मेकर्स ने पार की सारी हदें, दर्शकों ने यूं पकड़ी चाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 18, 2023, 12:51 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के मेकर्स पर हर साल ही भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है। इस बार भी दर्शकों मेकर्स पर पूजा भट्ट का सपोर्ट करने के आरोप लगा रहे है। इस वजह से दर्शकों ने मेकर्स की तलाड़ भी लगा दी है। आइए इसकी वजह जानते हैं।

Image

Bigg Boss Makers are partial for Pooja Bhatt

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के पांचवे हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते भी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) नॉमिनेट होने से बच गई हैं। मेकर्स पर हर साल ही बिग बॉस के कंटेस्टेट्स के बीच भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है। इस बार भी दर्शकों मेकर्स पर पूजा भट्ट का सपोर्ट करने के आरोप लगा रहे है। इस वजह से दर्शकों ने मेकर्स की तलाड़ भी लगा दी है। इस हफ्ते भी बिग बॉस के मेकर्स ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया में एक ऐसी चाल चली है, जिससे पूजा भट्ट सुरक्षित भी हो गईं और किसी को पता भी नहीं चला। हालांकि मेकर्स की यह गलतफहमी है। अब सोशल मीडिया पर मेकर्स के प्रति लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। दर्शकों का मानना है कि पूजा भट्ट को बचाने के लिए अब मेकर्स ने सारी हदें पार कर दी हैं।

मेकर्स ने पूजा भट्ट को एक बार फिर बचाया

आज बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क दिखाया जाएगा। हालांकि एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते, एल्विश यादव, अविनाश सचदेव, फलक नाज, जिया शंकर, जाद हदीद और आशिका भाटिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इस बीच बिग बॉस टास्क में पूजा भट्ट को नॉमिनेट करने की पॉवर बेबिका को देते हैं, और बेबिका को नॉमिनेट करने के पॉवर पूजा को। इस बीच यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि दोनों ही एक दूसरे को नॉमिनेट नहीं करेंगे। बस इसी वजह से दर्शक बिग बॉस के मेकर्स पर भड़क गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article