Bigg Boss OTT 2: सलमान खान की क्लास के बाद Elvish Yadav को हुआ गलती का एहसास, बेबिका ध्रुवे से मांगी माफी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 08:16 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव को काफी खरी खोटी सुनाया है, जिसके बाद अब उन्हें अपनी गलती का भी एहसास हो गया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह बेबिका से माफी मांगते हुए नजर आए हैं।

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) में कई एक्टर्स और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धमाल मचा रहे हैं। लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई है। एल्विश यादव को लड़कियों पर भद्दे कमेंट के चक्कर में सलमान खान की खरी खोटी सुननी पड़ी है। सलमान खान पूरी तरह से एल्विश की इज्जत की धज्जियां उधेड़ देते हैं। वह एल्विश का मां को भी बिग बॉस के सेट पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बुलाते हैं। जिसके बाद एल्विश फूट-फूट कर रोने लगते हैं। हालांकि सलमान की डांट का असर अब देखने को मिलने लगा है। एल्विश पहले ही यह प्रोमिस कर चुके हैं कि वह किसी को लेकर भी अब सोच समझकर ही बोलेंगे। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह बेबिका ध्रुवे से माफी मांगते हुए नजर आए हैं।

End of Feed