Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। घर में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव के बीच में जमकर झगड़ा होता है। एल्विश एक बार फिर गुस्से में अपना आपा खो देते हैं। वो अविनाश को गलत शब्द कह देते हैं। एल्विश को बाद में अभिषेक समझाते हैं कि वो हमेशा जानबूझकर बार- बार पोक कर रहा है ताकि हम वो शब्द बोले। एल्विश कहते हैं कि मुझे ये सब नहीं हो सकता है।
मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दोनों एक-दूसरे के साथ अपने झगड़े को सुलझाते हुए नजर आते हैं। क्या दोनों के बीच में एक नई दोस्ती शुरू होगी।
क्या अविनाश और एल्विश में होगी दोस्ती
वीडियो में एल्विश और अविनाश साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अविनाश एल्विश से कहते हैं कि मुझे समझ नहीं आता है कि तेरा इंटेंशन क्या है। एल्विश कहते हैं कि देख यार मेरा इंटेंशन तो बुरा है नहीं। देख एल्विश इस घर में कुछ सही -गलत नहीं होता है। एल्विश कहते हैं गलत कुछ बोला है नहीं। अगर बोला होता तो डंके की चोट पर बोलता। अविनाश कहते हैं कि तुम्हें अपनी भाषा के लिए सॉरी बोलना चाहिए। एल्विश सॉरी बोलते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर से बेघर होने के लिए जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं।
