Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 को ऑनएयर हुए 2 दिन हुआ है और शो की चर्चा हर तरफ हो रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। आकांक्षा पुरी, फलक नाज, मनीषा रानी, पूजा भट्ट समेत अन्य कंटेस्टेंट्स पर फैंस की नजरें टीकी है। शो में पुनीत सुपरस्टार ने अपनी हरकतों से घरवालों के साथ- साथ बिग बॉस की नाक में भी दम कर दिया है।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और रोमांस के साथ- साथ एलिमिनेशन को लेकर भी बज रहता है। घर में जल्द दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है। शो से बाहर पलक पुरसवानी होगी। पलक पुरसवानी और आकांक्षा पुरी ने साथ में एंट्री ली थी। सलमान खान ने बताया था कि 3 महीने बाद जनता करेगी विनर का फैसला। दरअसल घर में एक टास्क होता है।
पलक पुरसवानी होगी घर से बेघर
इस टास्क के दौरान जनता आकांक्षा पुरी को बचाती है और पलक पुरसवानी को घर से बाहर निकालती है। हालांकि पलक को बिग बॉस एलिमिनेशन से बचने के लिए 3000 बीबी करेंसी नोट कमाने का टास्क देते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि पलक इस टास्क को जीत पाती है या नहीं। शो के पहले ही दिन पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुनीत ने घर में बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था। बिग बॉस के वॉर्निंग देने के बावजूद पुनीत ने अपनी हरकतों को बंद नहीं किया। इसके बाद बिग बॉस ने पुनीत को घर से बाहर कर दिया। वहीं, घर में मनीषा रानी और जैन हदीद के बीच रोमांस शुरू हो गया है। मनीषा जैन को गाल पर किस करती है और आई लव यू कहती हैं।
