Bigg Boss OTT 2: साइरस भरूचा ने घर से बेघर होने के लिए मांगी सलमान खान के सामने भीख, कहा 'अब घर में और नहीं रह'...

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान के सामने हाथ जोड़ कर घर से बाहर आने की मांग कर रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल की एपिसोड में देखने को मिला की कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान से उन्हें घर से बेघर करने के लिए जिद कर रहे हैं, जिसे देख सभी कंटेस्टेंट शॉक हो गए थे। इसी के साथ उनको समझाने के लिए साइरस के दोस्त कुणाल विजयकर को बुलाया गया था।

Bigg Boss OTT 2: साइरस भरूचा ने घर से बेघर होने के लिए मांगी सलमान खान के सामने भीख, कहा 'अब घर में और नहीं रह'...

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान के सामने हाथ जोड़ कर घर से बाहर आने की मांग कर रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के इस वीकेंड के वार में फलक नाज से लेकर बेबीका ध्रुवे तक सभी की क्लास लगाई। इसी बीच कंटेस्टेंट साइरस भरूचा (Cyrus Broacha ) ने सलमान से घर से उन्हें बाहर निकालने की बात की थी। साइरस कहते हैं कि मैं घर में अच्छे से सो नहीं पा रहा हूं और अब मेरे से नहीं हो रहा है। इस बात को सुनते ही सलमान खान उन्हें कसरत भी कराते हैं, तब भी साइरस बात मानने को तैयार नहीं होते हैं। वह फिर से कहते हैं कि मैं शारीरिक रूप से खतम होता जा रहा हूं, मेरी शुगर लेवल भी खराब हो रहा है। मैं आपसे विनती कर रहा हूं की मुझे इस शो से बाहर निकाल दें। साइरस भरूचा को समझाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) ने उनके दोस्त कुणाल विजयकर (kunal vijaykar) को भी बुलाया था।

End of Feed