Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि छोटी अनु अनुज और सभी घरवालों की बातें सुन लेती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को माया की मौत का मंजर बार-बार दिख रहा होता है।
बरखा को होगा शक
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की माया की मौत की खबर सुनने के बाद छोटी अनु बेहोश हो जाती है। लेकिन कुछ देर बाद जैसे ही उसे होश आता है अनुपमा उसे संभालने लग जाती है और उसे लोरी भी सुनाती है। इसी दौरान बरखा छोटी को ध्यान से देख रही होती है। वो मन ही मन कहती है की जिस तरीके छोटी अनु अनुपमा को देख रही है, कहीं उसने हमारी बातें सुन तो नहीं ली है। इसी दौरान पाखी तोषु को एक वीडियो भेजती है, जिसमें अनुपमा छोटी अनु को खाना खिला रही होती है। वीडियो को देख लीला बेन कहती है कि एक बच्चे को मां ही संभाल सकती है। इस बात को सुन वनराज और काव्या के मन में अनुपमा के अमेरिका ना जाने को लेकर टेंशन बढ़ जाती है।
अनुज को खरी खोटी सुनाएगी मालती देवी
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा बाथरूम में चली जाती है और उसी वक्त मालती देवी उसे कॉल करती हैं। अनुज मालती देवी का कॉल उठा लेता है, लेकिन तभी वो अनुज को अनुपमा समझकर सुनाने लग जाती हैं। वो कहती है कि तुम्हे इस इवेंट में आना ही होगा, अनुज के पास तुम्हे रोकने का अच्छा बहाना भी मिल गया है तुम्हारी बेटी का। तुम्हारे परिवार में जो कुछ भी हुआ उसका दुख मुझे भी है। लेकिन एक कलाकार को सुख दुख नहीं सिर्फ कला याद रहनी चाहिए। इसी के साथ गुरु मां उसे अकडेमी आने का आदेश देती है। गुरु मां की बातें सुनकर अनुज मायूस हो जाता है।
अनुपमा को जाने के लिए कहेगा अनुज
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुज अनुपमा को बताता है की मालती देवी का कॉल आया था उन्होंने उसे गुरुकुल बुलाया है। अनुपमा कहती है की छोटी अनु को संभालना है, जिसे सुन अनुज कहता है की उसकी टेंशन मत लेना कुछ भी होगा मैं बता दूंगा। तुम्हारी कल अमेरिका जाने वाली फ्लाइट भी है तुम जाओ। इसे सुन अनुपमा कहती है की मैं वापिस आती हूं, लेकिन अनुज से आने से मना कर देता है।
