Bigg Boss OTT 2: पलक पुरसवानी की दोस्त ने अविनाश सचदेव के खोले सारे काले चिट्ठे, कहा- 'वो चीट करता पकड़ा गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 12:59 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Simran budharup on Aviansh sachdev : पलक पुरसवानी की बेस्ट फ्रेंड सिमरन बुधरूप( Simran Budharup) अपनी दोस्त के बचाव में आई है। सिमरन ने अविनाश के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है। सिमरन ने कहा पलक से ज़्यादा मेरे पास उसके काले चिट्ठे हैं। आपका हीरो नम्बर वन झूठा नंबर वन है।

Bigg Boss OTT 2 Simran Budharup on Aviansh Sachdev : सलमान खान शो बिग बॉस अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रहा है। ओटीटी पर यह शो का दूसरा सीजन है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं हर रोज शो में नए-नए चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस बार एक एक्स कपल भी शामिल हुआ है। यह कपल शुरू से ही लाइमलाइट लूटता नजर आ रहा है। कभी दोनों को एक टीम में देखा जाता है तो कभी ये एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अविनाश सचदेव( Avinash Sachdev) और पलक पुरसवानी ( Palak Puruswani ) हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश ने पलक के बारे में कहा था कि वह बहुत ज्यादा लाउड है। इस स्टेटमेंट के बाद पलक की बेस्ट फ्रेंड सिमरन बुधरूप( Simran Budharup) अपनी दोस्त के बचाव में आई है। सिमरन ने अविनाश के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है।

Bigg Boss OTT 2 Palak puruswani

अविनाश को बताया चीटर

End of Feed