Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को ऑन एयर हुए 4 हफ्ते हो गए हैं। शो में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। घर में बहुत सारा ड्रामा हो रहा है। इस हफ्ते मनीषा रानी घर की कैप्टन है। मनीषा के दोस्त अभिषेक मल्हान उनकी कैप्टेंसी में पूरा साथ दे रहे हैं। घर में मनीषा और बेबिका के बीच में दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता है।
Biggboss Ott 2 (credit pic: instagram)
लाइव फीड में दिखाया जाता है कि मनीषा और बेबिका के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। बेबिका मनीषा से कहती हैं कि तू मर्दों को देख के फिसल जाती हैं। मनीषा बेबिका से कहती है कि तुम मुझसे इस तरह से बात मत करो। लेकिन बेबिका बोलते ही जाती है। मनीषा को रोते हुए देखकर अभिषेक बेबिका से कहते हैं कि तुम कैसे किसी के कैरेक्टर पर सवाल उठा सकती हो।
मनीषा और बेबिका में हुआ झगड़ा
मनीषा और बेबिका के बीच में दोस्ती और झगड़ा चलता रहता है। क्या एक बार फिर ये दोनों इस कड़वाहट को भुलाकर दोस्त बन पाएंगे। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, मनीषा रानी, अविनाश सचदेवा, फलक नाज और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। घर में एल्विश और अविनाश के बीच भी झगड़ा होता है। आज वीकेंड का वॉर पर सलमान लगाएंगे किसकी क्लास?
