टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: बॉयफ्रेंड की मार-पीट से परेशान आकर बेबिका ने किया ब्रेकअप, बिग बॉस के घर में सुनाई आपबीती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 10, 2023, 08:21 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बेबिका ध्रुवे ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है, बेबिका ने बताया कि वह एक हिंसक रिलेशनशिप में थीं, जहां उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था, बेबिका की इस बात पर भी अभिषेक हंसी मजाक कर रहे होते हैं, जिसके बाद वह चिढ़ जाती हैं।

Image

Bigg boss ott 2 Bebika Dhruve talks about abusive relationship

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में टॉप-5 कंटेस्टेंट सामने आ गए हैं। जिया शंकर (Jiya Shankar) को घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके साथ ही एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी और पूजा भट्ट। जिसके साथ ही बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। बेबिका ने बताया कि वह एक हिंसक रिलेशनशिप में थीं। जहां उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था।बेबिका की इस बात पर भी अभिषेक हंसी मजाक कर रहे होते हैं, जिसके बाद वह चिढ़ जाती हैं। बेबिका, अभिषेक से साफ-साफ करती हैं कि उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा कि कोई उनके ट्रोमा का मजाक बनाए। जिसके बाद पूजा भट्ट उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि वह ओवररिएक्ट कर रही हैं और चिल्लाने की जरूरत नहीं है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

'बॉयफ्रेंड करता था मारपीट'

अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बेबिका ने कहा कि वह एक विदेशी शख्स को डेट कर रही थीं, जो एक समय के बाद उनके साथ मारपीट करने लगा था। जिसके बाद बेबिका ने भी एक बार चांटा मार दिया और ब्रेकअप कर लिया।' जिसके बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) इस पूरी बात को हंसी मजाक में लेने लगते हैं। जिसपर बेबिका चिढ़ जाती हैं और फुकरा इंसान पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article