Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट, सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 10:55 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस हफ्ते टोटल 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि कप्तान बनने के साथ ही मनीषा रानी को इस हफ्ते सेफ कर दिया जाएगा। अब इस वीक का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है। जिसमें बेबिका ध्रुवे पिछड़ते हुए नजर आ रही हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस हफ्ते टोटल 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev), जाद हदीद (Jad Hadid), मनीषा रानी (Manisha Rani), फलक नाज (Falaq Naaz) का नाम शामिल है। हालांकि कप्तान बनने के साथ ही मनीषा रानी को इस हफ्ते सेफ कर दिया जाएगा। अब इस वीक का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है। इस वोटिंग ट्रेंड के सामने आने के बाद पूजा भट्ट और अविनाश सचदेव एलिमिनेशन से बचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि जाद हदीद और बेबिका ध्रुवे के ऊपर एविक्शन की तलवार लटक रही हैं। इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। एल्विश यादव और आशिका भाटिया आज के एपिसोड में घर में एंट्री करने वाले हैं। दर्शक एल्विश यादव को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड्स पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed