Urfi Javed Debut on OTT: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों और फैशन के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस को उनके कपड़ों के लिए लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर बेहद बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है। उर्फी अक्सर कई सांग एल्बम में नजर आ चुकी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुडी बड़ी खबर सामने आई है की वो जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार ये खबर है क्या।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी जावेद (Urfi Javed) जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस को एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने लव सेक्स और धोखा 2 (LDS 2) फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर अप्रोच किया है। कहा ये भी जा रहा है की उर्फी जावेद शायद इस फिल्म के लिए हां कर सकती हैं। इस बात को सुन उर्फी जावेद के फैंस उन्हें फिल्म में देखने को उत्सुक हैं। उर्फी जावेद ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डिजानइर के बीच पहचान बनाई है। आखरी बार उर्फी जावेद ने फेमस डिजानइर अबू जानी खोसला के फैशन शो में रैंप वाक किया था। जानकारी के लिए बता दें की उर्फी जावेद ने अपनी पहचान बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 (Bigg Boss OTT ) से बनाई थी। इसी के साथ वो टीवी सीरियल मेरी दुर्गा में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती है।
