Bigg Boss OTT 2: इन दो घरवालों के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग, पूजा भट्ट का कटा पत्ता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 12, 2023, 09:43 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते के कप्तान का चुनाव होने वाला है, इस बीच सभी घरवालें इस कप्तानी टास्क में अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि मनीषा रानी और अविनाश सचदेव कप्तानी के दावेदार बन गए हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच अब कप्तानी की जंग देखने को मिलने वाली है। घर का कप्तान होने के काफी फायदे होते हैं, सबसे पहले तो नॉमिनेशन से छुटकारा मिला जाता है, वहीं घर के सभी कामों को भी करने की कोई जरूरत नहीं होती है। फिलहाल जिया शंकर घर की कप्तान हैं, उनकी कप्तानी पर कई घरवाले सवाल खड़े कर चुके हैं, जिसके बाद अब उनकी कैप्टेंसी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। इस हफ्ते घर के कप्तान का चुनाव होने वाला है, इस बीच सभी घरवालें इस कप्तानी टास्क में अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि टास्क जीतकर मनीषा रानी और अविनाश सचदेव कप्तानी के दावेदार बन गए हैं। अब इन्ही दो कंटेस्टेंट में से कोई एक घर का नया कप्तान बनने वाला है।

Bigg Boss OTT 2 Captaincy Task

Bigg Boss OTT 2 Captaincy Task

कौन बनेगा घर का नया कप्तान?

इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आने वाले हैं, इसके साथ ही पूजा भट्ट लाख कोशिशों के बावजूद टास्क हार जाती हैं और इस हफ्ते भी कप्तान बनने की रेस से बाहर हो जाती हैं। अब मनीषा और अविनाश में से कोई एक ही घर का नया कप्तान होने वाला है। अभी तक मनीषा रानी की बिग बॉस में जर्नी काफी अच्छी रही है, फैंस मनीषा को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अविनाश की गेम खेलने की स्ट्रैटजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सलमान खान ने भी वीकेंड का वार पर उन्हें जमकर फटकारा था।

End of Feed