Ayesha Singh on Naagin 7: एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, हालांकि अभी तक मेकर्स द्वारा लीड एक्ट्रेस कौन है इस बात की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। खबरें आ रही थी की इस बार आयशा सिंह, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक इस शो का हिस्सा है। इसी बात पैट जवाब देते हुए टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपना बयान दे दिया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी बता दिया है की क्या वो इस शो का हिस्सा है या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखरी क्या है ये पूरा सच।
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई का किरदार निभा चुकी आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने अपने दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज किया है। कहानी में लीप आने के कारण आयशा सिंह के साथ नील भट्ट ने शो को अलविदा कह दिया था। फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे थे की अब आयशा छोटे पर्दे पर कब नजर आएंगी। ऐसे में नागिन 7 (Naagin 7) प्रोमो रिलीज हो गया है और खबर फैलने लगी की आयशा सिंह शो में नजर आएंगी। अब इस खबर पर बात करते हुए आयशा सिंह ने बताया है कि 'मुझे शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। नागिन 7 के बढ़िया सीरियल है, लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं। अब आयशा सिंह का ये बयान हर जगह वायरल हो रहा है।
कुछ समय पहले ही टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपनी नाम पर लगी मोहर को लेकर बात करते हुए बताया था कि मैं इन खबरों से पूरी तरह वाकिफ हूं। यह देखकर अच्छा लगा कि मेरे फैंस ट्विटर पर मेरी खातिर ट्रेंड शुरू कर रहे हैं। लेकिन मैं अभी किसी भी चीज की पुष्टि नहीं कर सकती हूं।" अब देखना ये होगा की इस बार एकता कपूर (Ekta Kapoor) की नागिन कौन बनेगी।
