Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। घर में दो एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Ashika Bhatia) की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इस बार का वीकेंड का वार कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया। कृष्णा ने अविनाश से पूछा कि आपने घर में बतौर हीरो नंबर वन एंट्री ली थी। वो टैग कहां खो गया। इस पर कृष्णा घरवालों की राय लेते हैं।
avinash sachdev and manisha rani (credit pic: instagram)
अविनाश ने मनीषा को दी गाली
कृष्णा सबसे पहले एल्विश से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है। एल्विश कहता है कि मुझे तो कभी भी हीरो नहीं लगते हैं। वो हवा जैसे हैं जो घर में तो मौजूद है लेकिन दिखते नहीं है। इस दौरान अविनाश और एल्विश के बीच नोकझोंक होती है। कृष्णा फिर मनीष से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है। मनीषा कहती हैं कि अविनाश सही बातों पर नहीं बोलते हैं। वो कभी भी स्टैंड नहीं लेते हैं।
अवनिश चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि हां मैंने गलती की जब तुम्हें जेल भेज रहे थे तो उन्हें मना नहीं करना चाहिए। एक्टर ने मनीषा को टेलीविजन पर गाली दी। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, फलक नाज, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड हैं।
