टीवी मसाला

Dipika- Shoaib: दीपिका कक्कड़ ने किया बेटे के नाम का खुलासा, मतलब जान फैंस हुए इंप्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 02:11 PM IST

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। बेटे के आने से परिवार में खुशी का माहौल है। दीपिका और शोएब ने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस ने फैंस को ये गुडन्यूज दी है।

Image

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim (credit pic: instagram)

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम माता -पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। प्री-मैच्योर डिलवरी होने की वजह से एक्ट्रेस के बेटे को कई दिनों तक NICU में रखा गया था। हाल ही में एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिली है। फैंस एक्ट्रेस की बेटे की झलक देखने को तरस रहे हैं। फैंस कपल को बेटे के घर आने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वीडियो में बेटे के नाम का खुलासा किया है।

परिवार में जश्न का माहौल है। कपल ने इस खास पल को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। शोएब वीडियो में बताते हैं कि हमने दीपिका की डिलीवरी से पहले ही बेटी और बेटे के नाम सोचे थे। ये खूबसूरत नाम दीपिका ने सोचा है। इसके बाद पूरे कमरे की लाइट बंद हो जाती है और सिर्फ रुहान नाम चमकता है।

दीपिका ने बेटे के नाम का किया खुलासा

रुहान का मतलब प्यारा, दयालु और धार्मिक होता है। ये अरबी मूल का शब्द है। फैंस को ये नाम बहुत पंसद आया। इस खास मौके पर दीपिका और शोएब का पूरा परिवार मौजूद था। कपल अपने पेरेंटहुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेटे के नामकरण का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। दीपिका ने अपने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस अपने परिवार को समय देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने थ्रोबैक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। एक्ट्रेस भले ही टीवी पर एक्टिव नहीं हैं। लेकिन फैंस के साथ अपने चैनल के जरिए जुड़ी हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article