Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में 20 साल का लीप आने के बाद सवि की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। काकू सवि की शादी करवाना चाहती हैं। वो सवि से कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि तुम जल्द से जल्द शादी करो। सवि इस शादी से खुश नहीं है। वो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। दूसरी तरफ रीवा और ईशान की शादी तय हो जाती है।
ईशान और रीवा एक- दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों इस बात से खुश है कि उनकी शादी हो रही है। लेकिन मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशान को रीवा का सच पता चल जाएगा जिसके बाद वो ये शादी तोड़ देगा।
टूट जाएगी ईशान और सवि की शादी
अश्विन सवि से कहती हैं कि तुम इस शादी से भाग जाओ। सवि अपनी अजू बा की बात सुनकर शादी तोड़ कर भाग जाएगी। सवि ईशान के कॉलेज में एडमिशन ले लेगी। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत होगी। सवि पढ़ाई में बहुत तेज है और यही बात ईशान को उसकी तरफ अटैक्ट करती हैं। ईशान सवि को एक्स्ट्रा क्लासेस देना का फैसला करता है। दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते देख रीवा को होगी जलन। विनायक काकू के नक्शे कदम पर चल रहा है। वो सवि को जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने देना चाहता है।
